Zero Mile – जीरो माइल न्यूज़ पोर्टल का नए स्वरूप में पुनः शुभारंभ
नागपुर से प्रकाशित Zero Mile – जीरो माइल ने अपने डिजिटल न्यूज़ पोर्टल को नए स्वरूप और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रारंभ किया है।
देश-दुनिया, महाराष्ट्र और नागपुर की महत्वपूर्ण खबरों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनसरोकार की भावना के साथ पाठकों तक पहुँचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
नए डिजिटल स्वरूप में पाठकों को समाचार, विशेष आलेख, सामाजिक गतिविधियों, स्थानीय घटनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
Zero Mile – जीरो माइल अपने पाठकों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानता है।
आपका विश्वास — हमारी जिम्मेदारी।
