साहित्यिकी में छाई रहीं मुंशी प्रेमचंद की रचनाएं
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी में आज "किताबें बोलते हैं" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर अशोक डोलस जी ने की और संचालन तथा अतिथि का स्वागत शादाब अंजुम ने किया। आज के इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं महान लेखक मुंशी प्रेमचंद द्वारा रचित किताबें, जिनके अंशों का पाठ चार साहित्यकारों ने किया, इस कार्यक्रम में डॉक्टर राम मुले दीपक गुप्ता,माया शर्मा, माधुरी मिश्रा मधु, माधुरी राउलकर ,नीलोफर सिद्दीकी,रमेश मौंदेकर, तन्हा नागपुरी,मजीद बेग मुगल,नंदिनी सुधा मल्ला , दीप्ति मोहन मसकरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।