वरिष्ठ जनों को रेल किराए में पूर्ववत रियायत देने की मांग
ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान का रेल मंत्री को ज्ञापन नागपुर। वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में पूर्ववत किराया रियायत एवं विशेष सुविधाएँ प्रदान करने की मांग को लेकर ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। यह ज्ञापन मध्य रेल, नागपुर मंडल के विभागीय रेल प्रबंधक के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश के वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में समर्पित किया है। वृद्धावस्था में उन्हें चिकित्सा, पारिवारिक कार्यों, धार्मिक यात्राओं एवं अन्य आवश्यक कारणों से रेल यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में रेल किराए में रियायत मिलना उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व में रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में विशेष छूट प्रदान की जाती थी, लेकिन इस रियायत के बंद होने से विशेषकर पेंशन पर निर्भर एवं आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। पदाधिकारियों ने मांग की है कि वरिष्ठ ना...