कुमार मसराम बने DCCI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दिव्यांग क्रिकेट को मिलेगी नई दिशा



नागपुर के खेल संगठक कुमार मसराम को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


नागपुर। नागपुर के प्रतिष्ठित खेल संगठक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय कुमार मसराम को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) का उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से महाराष्ट्र में दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।


महाराष्ट्र दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार मसराम अब देश में दिव्यांग क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था DCCI में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी नियुक्ति को राज्य में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि कुमार मसराम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित निजी सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र एमेच्योर वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा इंटरनेशनल योग स्पोर्ट्स कल्चरल फेडरेशन के संरक्षक भी हैं। 


खेल, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, प्रोत्साहन और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलने की अपेक्षा है।


इनकी इस उपलब्धि पर उन्हें जीरो माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आनंद शर्मा ने उज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग