करवा चौथ उत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग



डॉ. कविता परिहार बनीं ‘करवा क्वीन’, पूनम वर्मा के शिव तांडव ने जीता दर्शकों का दिल


नागपुर। उड़ान संस्था ने मनीष नगर में करवा चौथ उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लाल परिधानों में सज-धजकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



उड़ान ग्रुप की अध्यक्ष प्रियंका मनपिया के संयोजन में ‘करवा क्वीन’, नृत्य प्रतियोगिता, उखाना स्पर्धा और लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। ‘करवा क्वीन’ प्रतियोगिता में डॉ. कविता परिहार ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।


नृत्य प्रतियोगिता में पूनम वर्मा ने शिव तांडव की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं और प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल्पना कोडापे ने ‘यह पोरी कोणाची’ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, रीता देशपांडे ने मनमोहक लावणी प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उखाना स्पर्धा में दीपाली सुर्तकर ने सुंदर उखाना प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। लकी ड्रॉ में स्वर्णा महिले विजेता रहीं।


कार्यक्रम में आयोजिका प्रियंका मनपिया एवं डॉ. कविता परिहार ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कारों के साथ ही चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई। सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप सुहाग की पोटली भी भेंट की गई।


इस अवसर पर डॉ. कविता परिहार, प्रियंका मनपिया एवं अन्य महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। प्रियंका मनपिया ने आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में उड़ान ग्रुप की अंजू गवली, पूजा पाठक, भाग्यश्री अगले, अनु अटकर, शिक्षला अहीरे, पूजा मोटघरे, शिल्पा दागे, रेखा बढ़िया, संध्या साहू, मीनाक्षी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में उत्साह, सौहार्द और उत्सव का माहौल बना रहा।


लोकप्रिय खबरें

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्मसमाज में घट स्थापना

डांगे महिला महाविद्यालय में उद्यमिता प्रकोष्ठ का शुभारंभ

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे