खराब रास्ते हमारे देश का जीडीपी बढ़ाते हैं!
व्यंग.. आज के इस आधुनिक युग में देश के विकास को नापने का सबसे बड़ा पैमाना 'जीडीपी' और 'राजस्व' को माना जाता है। सरकारें दिन-रात इसी में लगी रहती हैं कि देश की अर्थव्यवस्था को कैसे गति दी जाए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश के विकास और जीडीपी को बढ़ाने में सबसे बड़ा और मूक योगदान किसका है? वह योगदान किसी बड़े उद्योगपति या नीति निर्माता का नहीं, बल्कि हमारे रास्तों पर शान से सीना ताने खड़े 'रोड के गड्ढों' का है! अक्सर देखा जाता है कि पुलिस प्रशासन रास्तों पर मुस्तैदी से हेलमेट की चेकिंग करता है। जब उनसे पूछो, तो जवाब मिलता है- "जनता की सुरक्षा के लिए।" यह एक सराहनीय कदम है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उसी रास्ते पर मौजूद जानलेवा गड्ढों की चेकिंग करने या उन्हें ठीक करने कोई नहीं आता। क्यों? क्योंकि अगर रास्ते के गड्ढे ही साफ हो गए, तो देश की अर्थव्यवस्था का एक बहुत बड़ा पहिया थम जाएगा। आइए समझते हैं कि ये गड्ढे कैसे देश के लिए 'रोजगार और राजस्व' का जरिया बने हुए हैं। ऑटोमोबाइल और गैरेज सेक्टर को संजीवनी : जैसे ही किसी मासूम नागरि...