Pages

19 मार्च, 2024

‘डॉ बाबासाहेब आंबेडकर समाज भूषण’ पुरस्कार से दीपक निलावार सम्मानित


नागपुर। शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी तथा समाजसेवी दीपक निलावार को हाल ही में राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विशेष सहाय्य विभाग की ओर से मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्रमुख उपस्थिति में ‘डॉ बाबासाहेब अंबेडकर समाज भूषण’ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


श्री निलावार कामयाब उद्यमी के साथ साथ अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी परिचित हैं, पिछले 30 वर्षों से दीपक जी अपना उद्योग संभालते हुए रेवतीबाई फाउंडेशन, ग्रीन फाउंडेशन, यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान आदि. संस्थाओं के माध्यम से गरीब जरूरतमंदो के मदत के अलावा शहर की साफ़ सफाई की भी बागडोर संभाल रहें हैं। गरीबों को सस्ते घर मिले इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उनके द्वारा शहर में बसाई गई आधार नगरी एक उदाहरण हैं।
उन्हें मिले इस पुरस्कार के लिए डॉ गिरीश गांधी, राजाभाऊ टांकसाले, मोहम्मद सलीम, आनंद शर्मा तथा उनके तमाम मित्र और परिवार के सदस्यों ने उनका अभिनंदन कर अपनी शुभकामनाएं प्रदान की है।