एमसीईडी का 38वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न
नागपुर। उद्यमिता एवं कौशल विकास के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और नवउद्यमियों को आत्मनिर्भरता की दिशा प्रदान कर रहा है एमसीईडी महाराष्ट्र उद्यमिता विकास केंद्र (एमसीईडी) का 38वाँ स्थापना दिवस दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को एमआईडीसी उद्योग संघटना (एमआईए) सभागृह, हिंगणा एमआईडीसी, नागपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय डॉ. मनाली क्षीरसागर, कुलगुरु, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (RTMNU) एवं महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय (MAFSU), नागपुर के करकमलों द्वारा किया गया।
एमसीईडी के स्थापना दिवस के अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए माननीय डॉ. मनाली क्षीरसागर ने नागपुर संभाग में उद्यमिता एवं कौशल विकास के क्षेत्र में एमसीईडी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, उद्यमियों, प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों, नवउद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को सक्षम बनाने के लिए नागपुर एमसीईडी की टीम उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने एमसीईडी को 38वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा महाराष्ट्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए एमसीईडी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री शिवकुमार मुद्दमवार, सह आयुक्त, उद्योग भवन, नागपुर; श्री पी. मोहन, अध्यक्ष, एमआईडीसी उद्योग संघटना (MIA); श्री शशिकांत कोठारकर, अध्यक्ष, बुटीबोरी मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (BMA); श्री जामदार, सचिव, लघु उद्योग भारती (LUB); श्री पराग जोशी, अध्यक्ष, एबीबीएम संघटना; श्री अरुण लांजेवार, सचिव, एमआईए संघटना; श्री जयसिंग चौहान, संचालक, रंजना ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज एवं एमसीईडी के प्रशिक्षित उद्यमी, जिन्हें माननीय राष्ट्रपति के हाथों दो बार ‘उद्योग भूषण’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है; श्री श्रीकांत कुलकर्णी, राज्य समन्वयक, एमसीईडी (अमृत योजना); तथा श्री हेमंत वाघमारे, विभागीय अधिकारी, एमसीईडी, नागपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
स्थापना दिवस के अवसर पर एमसीईडी के कार्यों में योगदान देने वाले विभिन्न घटकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एमसीईडी से प्रशिक्षित 22 सफल उद्यमियों, 12 प्रायोजकों और एमसीईडी को सेवाएं प्रदान करने वाले 47 व्याखाते को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु श्री स्वानंद पौनिकर, श्री सौरभ झाडे, कार्यालयीन सहायक, सुश्री प्रगति दरोई, श्री लोचन शेओळे, सुश्री आकांक्षा झाडे, सुश्री पुष्पलता खिराडे, सुश्री ज्योति धिरडे तथा हिंगणा उपकेंद्र के आयोजकों ने विशेष परिश्रम किए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री हेमंत वाघमारे, विभागीय अधिकारी, एमसीईडी, नागपुर ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कलावती खैरे, विभागीय लेखाधिकारी, नागपुर ने किया। अंत में श्री श्रीकांत कुलकर्णी, राज्य समन्वयक, अमृत योजना, उद्योग भवन, सिविल लाइंस, नागपुर ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

