एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स के कार्यालय में कुमार मसराम का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया



नागपुर | प्रताप नगर रिंग रोड, नागपुर स्थित डिजिटल मार्केटिंग कंपनी एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स (ADBORN Solutions)  के कार्यालय में आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के निजी सहायक कुमार मसराम का जन्मदिन शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ देकर तथा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपना बहुमूल्य समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।



इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. आनंद शर्मा- फिल्म निर्देशक एवं ज़ीरो माइल फाउंडेशन के संस्थापक, तथा यतींद्र नाडकर्णी- लेखक, शिक्षाविद् एवं पूर्व बैंकर, उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की उपस्थिति से यह आयोजन विशेष एवं यादगार बना।



एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है, जो व्यवसायों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान मजबूत करने, ग्राहकों तक पहुँच बढ़ाने और ब्रांड की ऑनलाइन उपस्थिति विकसित करने में सहायता प्रदान करती है। 
एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक अश्विन अशोक कुलकर्णी हैं। उनके नेतृत्व में कंपनी व्यवसायों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों और प्रभावी ऑनलाइन मार्केटिंग समाधानों के माध्यम से आगे बढ़ने में सहयोग देने के उद्देश्य से कार्यरत है।



कंपनी का उद्देश्य व्यवसायों को डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान प्रदान करना, ब्रांड की पहुँच बढ़ाना तथा प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यावसायिक विकास के अवसरों को प्रोत्साहित करना है। 
कंपनी की प्रमुख सेवाओं में शामिल हैं- डिजिटल मार्केटिंग एवं ऑनलाइन प्रमोशन, सोशल मीडिया मार्केटिंग एवं मैनेजमेंट, ब्रांडिंग एवं ब्रांड पहचान का विकास, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), वेबसाइट डिजाइन एवं डेवलपमेंट, कंटेंट क्रिएशन एवं डिजिटल क्रिएटिव डिजाइन, लीड जनरेशन एवं ऑनलाइन ग्राहक अधिग्रहण, ऑनलाइन विज्ञापन एवं डिजिटल कैंपेन मैनेजमेंट, सोशल मीडिया पेज मैनेजमेंट एवं ऑडियंस ग्रोथ, व्यवसायों के लिए डिजिटल रणनीति एवं ऑनलाइन उपस्थिति का विस्तार।



इस अवसर पर एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स की ओर से कुमार मसराम को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एडीबॉर्न सॉल्यूशन्स परिवार की ओर से  कुमार मसराम को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!

लोकप्रिय खबरें

विपरीत परिस्थितियों में भी समाजसेवा का संकल्प ही सच्ची सेवा : पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे

मोहम्मद सलीम : मंच संचालन से रिश्तों की खूबसूरती तक ‘जीरो माइल’ के भरोसेमंद साथी

भौतिक सुविधा और लोगों की खुशी की खातिर मानसिक सुकून से समझौता