Loading...

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने किया जनजागृति अभियान



अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने किया जनजागृति अभियान


दिवाली को प्रदूषण रहित मनाएं


नागपुर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में शांतिदूत आचार्य महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री संयम लता जी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल नागपुर द्वारा ग्रीन दिवाली प्रोग्राम का आयोजन किया गया। 

साध्वी श्री संयम लता जी के निर्देशानुसार साध्वी श्री मार्दव श्री जी ने कहा आतिशबाजी नहीं करना तथा दीपक के प्रकाश से रोशनी करना दोनों कार्य मानव रक्षा तथा संस्कार व संस्कृति के संवाहक है। आतिशबाजी बंद होने से ओजोन लेयर का छेद नहीं बढ़ेगा तथा दीपक से जलने वाले तेल से मानव मन को सिंचन देगा। 

अध्यक्ष भारती बाबेल ने सबका स्वागत किया। भवन, चौराहे, दुकाने, मुख्य सोसायटी आदि कई जगह पर महिला मंडल की बहनों द्वारा पोस्टर लगाए गए एवं जनता को जागरूक अपील की गई कि करते हुए दिवाली को प्रदूषण रहित मनाएं, आतिशबाजी न करें एवं इस दिवाली को ग्रीन दिवाली के रूप में मनाएं।
सामाजिक 8599346498020977350
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list