Loading...

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर बनें आत्मनिर्भर




गायत्री परिवार के वेबिनार में वक्ताओं ने युवाओं से की अपील


नागपुर। गायत्री परिवार नागपुर एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख वक्ता सुरेश राठी ने किया। 
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय युवा कोविड काल का सही इस्तेमाल कर औद्योगिक क्रांति के माध्यम से विश्व को एक नई राह दिखा सकते है। उन्होंने कहा कि देश में आयोत की जाने वाली वस्तुओं  का विकल्प तैयार कर स्टार्टअप बिजनेस को बल मिला है।  

उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय युवा दृढ़ निश्चय, ईमानदारी तथा समझदारी से कार्य करें तो सफल व्यवसायी बन सकते है। उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ केंद्रों में युवाओं के लिए उद्योगों से संबंधित प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया।  

विशेष अतिथि अमितेश सिंह ने कहा कि युवाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बैंक फाइनेंस में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए भी उपाय सुझाए। डी.पी. सिंह ने कहा कि आज गांवों के विकास की ओर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। पारंपरिक ज्ञान, संस्कार एवं कौशल विकास के माध्यम से उन्होंने गांवों को स्वावलंबी बनाने पर विशेष जोर दिया।  

कार्यक्रम के अध्यक्ष व प्रमुख अतिथि शरद पारधी, कुलपति देव सस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार ने वक्ताओं के संभाषणों का विश्लेषण किया। उन्होंने युवाओं से आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। प्रस्तावना दीपक बिडवई ने प्रस्तुत की। संचालन जयश्री काले ने किया। आभार गौरीशंकर बिसेन ने माना। 

इस अवसर पर विवेक बैस, विभोर बिसेन ने अतिथियों का परिचय कराया। बंडू मेश्राम द्वारा शांति पाठ प्रस्तुत किया गया। इस दौरान प्रणय शेगांवकर, दीपाली एवं गजानन पाटेकर प्रमुखता से उपस्थित थे।
योजनाएं 63596020854604342
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list