श्री रामदेव बाबा मंदिर में अन्नकूट छप्पन भोग दर्शन
https://www.zeromilepress.com/2020/11/blog-post_752.html?m=0
नागपुर। टेकड़ी रोड, गिट्टीखदान स्थित श्री रामदेव बाबा मंदिर में आज अन्नकूट छप्पन भोग लगाया गया। कोरोना काल के चलते मंदिर परिसर में सरकारी आदेश नहीं मिलने से मंदिर परिसर में भव्य अन्नकूट प्रसाद का वितरण नहीं किया गया। सभी भक्तों के लिए आज केवल छप्पन भोग का ऑनलाइन दर्शन ही हो पाया। कोरोना काल के चलते सरकारी परमिशन नहीं मिलने के कारण भी भक्तों में घोर निराशा हुई हैं। श्री बंडु पुरोहित और पंडित मानक लाल पालीवाल ने जानकारी दी।
