Loading...

मुद्रांक एवं नोंदणी शुल्क भरने बढ़ाएं अवधि : स्वप्निल अहिरकर



राकांपा व्यापारी आघाड़ी ने समस्याओं के समाधान हेतु की चर्चा

नागपुर। मुद्रांक शुल्क सहूलियत के विषय में जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे, निवासी जिलाधिकारी रवींद्र बी. खजांजी एवं मुद्रांक जिलाधिकारी ए. एस. उगरे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व्यापारी आघाड़ी के शहर अध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर के नेतृत्व में  ज्ञापन दिया गया. 


राज्य शासन द्वारा मुद्रांक शुल्क में दिसंबर 2020 तक दी गई सहूलियत के लिए व्यापारी आघाड़ी ने धन्यवाद माना. इस संदर्भ में कई निर्माणाधीन समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की गयी. मुद्रांक शुल्क एवं नोंदणी शुल्क सहूलियत की अवधि 31 दिसंबर.2020 तक है. 

इस कारण शहर के रजिस्ट्रार आफिस में भीड़ बढ़ी है. इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस सहूलियत की अवधि मार्च 2021 तक बढ़ाए जाने की मांग की गई. रजिस्ट्रार कार्यालय में हमेशा सर्वर समस्या रहती है. इस कारण दिन में काफी कम रजिस्ट्री होती है. 

इस कारण नागरिको को तफलीकों का सामना करना पडता है. यह समस्या हल करके ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्री करवाने की व्यवस्था की जानी चाहिए. रजिस्ट्री करते वक्त, तारीख समय अंकित करके टोकन पद्धति शुरू की जाए ताकि जनता के समय की बचत हो. बढ़ी हुई भीड़ के कारण कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ा है. 

इस संबंध में दिशा - निर्देशों एवं नियमों का पालन होना चाहिए जैसे अनेक मांगों पर चर्चा की गई. चर्चा में अधिकारियों ने बताया कि जनवरी के बाद 1 प्रतिशत मुद्रांक शुल्क बढ़ेगा लेकिन दिसंबर तक मुद्रांक शुल्क अदा करके प्रमाणित किए गए दस्तावेज पर बढ़े हुए शुल्क को नहीं लिया जाएगा. ऐसे दस्तावेज की अवधि अगले चार महीने यानी मार्च 2021 तक होगी. 

सर्वर की समस्या तुरंत दूर की जायेगी, टोकन पद्धति फिर से शुरू की जाएगी तथा कोरोना संक्रमण का प्रकोप देखते हुए शासन व्दारा निर्धारित दिशा निर्देश एवं नियमों का पालन किया जाएगा. यह आश्वासन राकांपा व्यापारी आघाड़ी को दिया गया. शिष्टमंडल में राकापां व्यापारी आघाड़ी के शहर अध्यक्ष स्वप्निल अहिरकर, महासचिव वरुण शर्मा व गुणवंत मौंदेकर  सहित अन्य उपस्थित थे.

समाचार 8357171548433293652
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list