अधिवक्ता गुरप्रीत सिंह चंडोक बने राकांपा मीडिया सेल के संघठन सचिव
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_363.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष नागपुर शहर अमित दुबे इन्होंने अधिवक्ता गुरप्रीत सिंह चंडोक की राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल के संघठन सचिव नागपुर शहर पद पे नियुक्ति की है गुरप्रीत सिंह चंडोक पेशे से एक होनहार वकील (अधिवक्ता) होकर नागपुर शहर मे कार्यरत है कोरोना महामारी के समय उन्होने विभिन्न सामाजिक कार्यो मे समिल्लित होकर कईयो बेसहारा लोगो की निस्वार्थ भावना से मदत की थी
उनके द्वारा इस तरह के उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए उनकी नियुक्ति राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल नागपुर शहर मे की गयी। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह चंडोक इन्होंने कहा कि वे शहर भर का दौरा करके संगठन को बढ़ाने व मजबुत करने का कार्य अपनी टीम के साथ व राष्ट्रवादी कांग्रेस मीडिया सेल नागपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित दुबे के नेतृत्व में मीडिया सेल संबंधित समस्याओं को लेकर सदैव कार्य करते रहेंगे।
अधिवक्ता गुरप्रीत सिंह चंडोक इन्होंने अपनी नियुक्ति पर गृहमंत्री अनिल देशमुख, शहर अध्यक्ष अनिल अहीरकर, स्वपनिल अहीरकर, मनीष जैस्वाल, प्रकाश पसेरकर, निखिल कोचे, मनोज पौनिकर, विजय विश्वकर्मा, हनी खेत्रपाल, सुनीता खत्री, सुनील लव्हात्रे, मधुर सावरकर इन सभी का आभार माना व ऐसा ही मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी विनंती की है।
