अभी ना जाओ छोडकर...
https://www.zeromilepress.com/2020/12/blog-post_758.html?m=0
एस. वी. म्युझिक जंक्शन के दर्शकों ने किया 'सुनहरे पल' का अनुभव
नागपुर। हम सबने दिन के कुछ पल अपने लिए रखने चाहिए, उस दौरान अच्छे गाने गाएं, संगीत सुनना चाहिए या कुछ ऐसा करना चाहिए जो हमें पसंद हो। यदि हम ऐसा करते हैं, तो हमारा मन हमेशा खुश और उत्साहित रहेगा। सभी के जीवन में आने वाले ऐसे सुनहरे क्षणों के लिए, एस. वी. म्युजिक द्वारा संगीतमय कार्यक्रम 'सुनहरे पल' का आयोजन किया गया था। दर्शकों ने इन पलों का पूरा आनंद लिया।
एस. वी. म्युजिक की ओर से, सुनहरे पल यह संगीत का कार्यक्रम शनिवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वैशाली मदरे और सुनीता इंगले द्वारा किया गया था। रमेश अय्यर सलाहकार थे जबकि महेश लालवानी, भावना लालवानी और धनश्री भगत मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में गायक विनोद दुबे, जया धाबेकर, पल्लवी उधोजी, तुषार रंगारी, आशीष त्रिवेदी, रमेश हिवले, एंथनी नायडू, शैल साखरे, संजना अडवाणी, वैशाली गनोरकर, विरेश सालंके ने एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत किए।
सुनीता इंगळे व रमेश अय्यर ने याद किया दिल ने कहा हो तुम 'गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। वैशाली मदरे व विरेश सोळंके अभि ना जाओ छोडकर उसके बाद, जया और तुषार ने एक युगल गीत 'काली तेरी चोटी है' का प्रदर्शन कर दर्शकों की प्रशंसा हासिल कि। आशीष ने गीत देखते देखते की प्रस्तुती दी, जबकि वीरेश सोलंके और पल्लवी ने युगल गीत वो जब याद आये की प्रस्तुति दी।
धनश्री भगत ने आके तेरी बाहों में यह गीत शैल के साथ गीत प्रस्तुत किया। महेश और भावना लालवानी ने भी एक गीत प्रस्तुत किया। एंथोनी नायडू ने दिलबर मेरे गीत को शानदार ढंग से गाया । कार्यक्रम का समापन विनोद दुबे द्वारा प्रस्तुत तू गंगा की मौज गीत के साथ हुआ।
