सामाजिक कार्य मे अग्रसर महिलाओ का किया सम्मान
अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद और कन्हेरे फाउंडेशन
की ओर से सावित्रीबाई फुले जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई
नागपुर। रविवार, 3 जनवरी को सावित्री बाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद और कन्हेरे फाउंडेशन द्वारा कॉटन मार्केट चौक पर सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली नागपुर की महिलाओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वनिता गजानन लांडे, अलका कांबले, संगीता बनाईत, धनश्री लेकुरवाळे, मीना भागवतकर, डॉ अलका झाडे, वसुधा येनकर, भावना चौधरी का सम्मान किया गया। विधायक विकास ठाकरे, किशोर कन्हेरे और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा, सुनील फुलारी द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विकास ठाकरे, विधायक, पश्चिम नागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, सुनील फुलारी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, नागपुर अपराध शाखा, किशोर कान्हेरे, महाराष्ट्र राज्य सचिव, समता परिषद, श्याम चौधरी, राज्य कार्यकारी सदस्य, ऋषि करोंडे, ईश्वर बर्डे, राजेश रंगारी, प्रो दशरथ लांजेवार, सुरेंद्र आयॆ। सरदार चरणजीत सिंह चौधरी, किशोर गायधनेन, मिलिंद येवले, प्रो राजेश रहाटे, क्रांति ढोक, ईशु मडवी, शैलेश मानकर, गजानन चोकोले, विजय कन्हेरे, नरेंद्र आगलेव, संतोष सिंह, लक्ष्मण बलबुधे, अरविंद लोखंडे, राजेश चौधरी, राजेश चौधरी भास्कर लाकुडकर, अरविंद ढेगंरे, प्रतिभा पाटिल, शैलेंद्र तिवारी, विजय शेंडे, संजय तिवारी, अज़हर पटेल, छत्रपति बोकारे, कैलास जामगड़े, मधुसूदन देशमुख, शिवराम गुरुनले, पुष्पपति बुनकर महानंदताई जमागड़े, गणेश कड़कड़, गणेश कडुक, बनई मुख्य रूप से उपस्थित थे।
