Loading...

अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा ने पुलिस फंड में दिए 51 हजार




कोरोना के शिकार पुलिस कर्मियों के परिजनों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ 


नागपुर। अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा ने कोरोना के शिकार पुलिस कर्मियों के परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए मानवता का परिचय दिया है। अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र के नेतृत्व में 51 हजार रुपए की सहायता राशि पुलिस वेलफेयर फंड नागपुर सिटी के लिए पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को सौंपी गई। 

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के परिवार की सहयता के लिए अखिल विश्व सरयूपारीण ब्राम्हण महासभा के इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण मिश्र, कार्याध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, प्रेमशंकर चौबे, रत्नेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष नितिन तिवारी व जयराम दुबे,अजय त्रिपाठी भारतेश्वर तिवारी तथा श्री वेदांती प्रमुखता से उपस्थित थे।
सामाजिक 7850392813173960679
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list