लोकप्रिय आवाजों को मिला नया साज
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_18.html?m=0
नागपुर। किशोर कुमार, हेमंत कुमार, महेंद्र कपूर, उदित नारायण, लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे बॉलीवुड फिल्म जगत कें बहुत लोकप्रिय गायकों के उतने ही लोकप्रिय गीतों को गायकों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
फेसबुक के दर्शकों ने इस अभिनव प्रयोग को पसंद किया। स्वरधारा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सोमवार को फेसबुक पर संगीतमय कार्यक्रम 'आवाज वही अंदाज वही' का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम की परिकल्पना और आयोजन प्रवीण भिवगडे द्वारा किया गया था। एपीएस नागपुर और प्रवीण भिवगडे के फेसबुक पेज पर इसे प्रसारित किया गया। प्रवीण भिवगड़े ने मशहूर गायक किशोर कुमार की आवाज़ में आ चाल के तुझे, डाकिया डाक लाया, तुम बिन जाऊ कहां जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर किशोर कुमार की यादों को ताजा कर दिया।
प्रमोद अंधारे ने तुम पुकार लो, बेकरार करके हमे, ये रात ये चांदणी, है अपना दिल ही जैसे हेमंत कुमार के गीतों को अपने अंदाज में प्रस्तुत किया। एम. व्ही. पारधे ने महेंद्र कपूर के आवाज में चलो एक बार फिर से, आखों मे कयामत, मेरा प्यार का प्रदर्शन किया।
चंचल सिंह ने उदित नारायण के गीतों की रचनाएं प्रस्तुत की। भोली सी सुरत, मेहंदी लगा के रखना, दिवाना मैं चला की प्रस्तुती दी, जबकि तुषार रंगा री ने शान के गीत जब से तेरे नैना, तेरे नैना मार ही, चांद सिफारीश जो करता की प्रस्तुती दी।
लता मंगेशकर की आवाज में जया ढाबेकर ने गीत प्रस्तुत किये। उनके द्वारा उन्होंने मिली नज़र, दिलबर दिल से प्यार, जैसे गीतों का प्रदर्शन किया गया, जबकि अनुराधा पाटिल ने आशा भोसले की ये मेरा दिल यार का दिवाना, पिया तू अब तो आजा गीतों की प्रस्तुती दी। सभी सिंगर्स ने एक एक मुखडा गा कर कार्यक्रम का समापन किया।