नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का किया स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2021/02/blog-post_38.html?m=0
नागपुर। नंदनवन पुलिस स्टेशन में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर मुख्तार दाऊद शेख की नियुक्ति होने पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार फेडरेशन नागपुर जिला अध्यक्ष मानव सेवा नागपुर प्रेसिडेंट अनीशा शेख एवं ऑल इंडिया कौमी तंजीम नागपुर जिला अध्यक्ष शेख मुख्तार हसन कंट्रक्शन के मालिक ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्तार दाऊद शेख पुलिस के पद पर रहते हुए अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से आम लोगों की हर समस्याओं को हल करने में सफलता हासिल किया है। ये जिस थाने में भी जाते हैं वहां आम नागरिकों को इंसाफ मिल सके और समाज में भाईचारा कायम रहे यह इनका हमेशा प्रयास रहता है। इसके अलावा क्षेत्र में कम से कम क्राइम हो ऐसे उद्देश्य को साकार करने वाले तथा 26/11 मुंबई के आरोपियों को सजा मिलने तक कड़ी मेहनत करने वाले बहुत एक्टिव, होनहार, काबिल अधिकारी रहे हैं।
