याद किया दिल ने कहाँ हो तुम...
ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा 'हिट्स ऑफ शंकर जयकिशन' का आयोजन
नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था 'ज्येष्ठ मित्र मंडल' के तत्वाधान में जरीपटका स्थित 'मातेश्वरी भवन' मे 'हिट्स ऑफ शंकर जयकिशन' संगीतमय कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष सचिव व अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रथम मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी व मंडल का परिचय दिया। सभी गायक व वादक कलाकारों का परिचय करवाते हुये उन्हे मंच पर आमंत्रित किया गया व हर्षध्वनी से उनका सत्कार किया गया । इस स्वागत कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन मंडल के सचिव अशोककुमार गांधी ने किया।
तत्पश्चात मंच कार्यक्रम की सुप्रसिध्द उद्घोषिका श्वेता शेलगांवकर को सुपुर्द किया गया। कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता श्री राम खूबचंदानी व श्री. प्रकाश हेमराजानी थे जिनका सत्कार शॉल, श्रीफल, व पुष्पगुच्छ द्वारा मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा किया गया। गायक कलाकारों में राजेश दुरूगकर, श्रुती चौधरी, स्वास्तिका ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुती देते हुये 'अजी रूठकर अब कहाँ, तुमने पुकारा और हम चले आये, आजा सनम मधुर चांदनी में हम, पान खाये सैय्या हमारो, आज कल तेरे मेरे प्यार, जीना यहाँ मरना यहाँ, गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचाया।
वादक कलाकारों में की-बोर्ड पर राजा राठोड, बाँसुरी पर अरविंद उपाध्याय, तबले पर अशोक टोकलवार, ऑक्टोपॅड पर सुभाष वानखेडे, ढोलक पर रघुनंदन परसटवार ने साथ दिया। इस अवसर पर मंडल के सदस्य श्री रमेशलाल तलडा वैवाहिक सालगिरह व रमेशलाल जिवनानी का जन्मदिन के उपलक्ष में सत्कार किया गया। आभार मंडल के श्री. रमेश सचदेव ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री सुखेदव भागचंदानी, सुरेश आहूजा, रमेश असनानी, लक्ष्मण पेशवानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी, मनोहरलाल आहूजा ने अथक प्रयास किया। उल्लासपुर्ण वातावरण में स्वरूचि भोज का आनंद लेते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया, यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ती के माध्यम से मंडल के सचिव अशोककुमार गांधी ने दी।
