शहर के ऐतिहासिक कुओं को सरक्षण देकर पुनर्जीवित करे प्रशासन : डबली
पालकमंत्री व महापौर को दिया ऑनलाइन निवेदन
नागपुर। एक कहावत है " प्यास लगने पर कुआं खोदना" कोरोना काल में यह चरितार्थ होती नजर आ रही है। लेकिन यह पानी के संबंध में न हो इस बात से अवगत कराते हुए शहर में स्थित एतिहासिक कुओं को सरक्षण देकर उन्हें पुनर्जीवित करने की मांग को लेकर जीरो माइल फाउंडेशन के सदस्य व जल मित्र डॉ. प्रवीण डबली ने शहर के महापौर दयाशंकर तिवारी व राज्य के ऊर्जा मंत्री व नागपुर जिले के पालक मंत्री डॉ. नितिन राऊत को ऑनलाइन निवेदन दिया है।
साथ ही उन्होंने इस मिशन को शहर के सभी विधायक , सांसद व सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के कुओं की जानकारी हासिल कर जन सहयोग व प्रशासन के सहयोग से ऐतिहासिक कुओं के सरक्षण व पुनर्जीवित करने की मुहिम को चलाएं।
निवेदन में डॉ. प्रवीण डबली ने कहा हैं कि दिन ब दिन पानी बचाने व उसके संरक्षक हेतु निवेदन व जनजागृति की जा रही है। तो दूसरी तरफ हमारे शहर में स्थित हजारों ऐतिहासिक कुओं की ओर हम अनदेखा कर रहे है। जो कभी इस शहर के लिए पानी की जरूरतों को पूरा करते थे। आज अपनी दुर्दशा पर आसू बहा रहे है। कई तो कचरे के ढेर में दबा दिए गए तो कई टूट फूट गए।
उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्ड में स्थित एतिहासिक कुएं व बाउली की जानकारी अपने नगरसेवकों व जोन अधिकारियों से जमा कर इन कुओं को बचाने व पुनर्जीवित करने का आग्रह किया है। ताकि भविष्य में पानी की समस्या हो तो ये कुएं हमारी पूंजी होगी व शहर पर पानी का संकट कभी आएगा नही।
साथ ही कई ऐसे कुएं है जिन्हे पर्यटन क्षेत्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। यह हमारे शहर की ऐतिहासिक धरोहर है साथ ही जल सुरक्षा भी। डॉ. डबली ने कहा कि शहर में कई विशाल भोसलेकालीन कुएं मौजूद है। वे येसी जगह बने है जहा पानी मुबलक मात्रा में मौजूद है। यैसी अमूल्य धरोहर को बचाया जाना चाहिए। ताकि हमें यह न कहना पड़े की "प्यास लगने पर कुआं खोदो"।
डॉ. डबली ने पालकमंत्री डॉ. नितिन राऊत व महापौर दयाशंकर तिवारी से अनुरोध किया है कि इन सुझाव को गंभीरता से लेकर शहर के सभी नगरसेवको से उनके क्षेत्र में स्थित कुओं की जानकारी जमा कर सभी कुओं को पुनर्जीवित करें। साथ ही हर कुएं के पास रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनवाए। इससे शहर के नीचे पानी के लेवल को बढ़ाने में भी मदद होगी। क्योंकि शहर में हर जगह हमने सीमेंटीकरण व घरों के आंगन में टाइल्स लगा ली है।
हम सब की जिमेदारी है कि हम इसे एक मुहिम की तरह चलाएं। शहर के विधायक गण प्रवीण दटके, विकास ठाकरे, विकास कुंभारे, गिरीश व्यास, परिणय फुके, कृष्णा भाऊ खोपड़े, मोहन मते सहित सभी नगरसेवक, मनपा पदाधिकारी व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया है की वे इस मुहिम को शहर के हित में चलाए। वरना भविष्य में लोग इन्हें ही विपदा के लिए जिम्मेदार समझेंगे।
- डॉ. प्रवीण डबली,
जल मित्र,
नागपुर।
9422125656
7020343428

