Loading...

लॉकडाउन के दौरान नागरिको और व्यापारियो को सरकार से मिले मदद : वेदप्रकाश आर्य


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को किया निवेदन

नागपुर। पूर्व पक्ष नेता राकांपा नागपुर महानगर पालिका, एवं राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य ने जिलाधिकारी के मार्फत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से निवेदन किया है कि महाराष्ट्र में करीब 45 दिनो से कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन के कारण लोग रोजगार से वंचित हो गए है। कई लोग बिना रोजगार और कोरोना जैसी महामारी की बीमारी होने की वजह से कर्ज बाजारी बन गए है। घर में खाने पीने के लाले पड़े हुए है। 

व्यापारियों के हालात भी बहुत खराब हो चुके है। व्यापारियों को किराया, कर्मचारी की पगार, बिजली बिल, पानी बिल, संपत्ती कर, बॅक के लोन का प्रति माह ब्याज आदि देना पड़ रहा है। जब 45 दिन से व्यापार बंद है तो उपरोक्त भुगतान कैसे करे। लोगो की आत्महत्या करने की परिस्थिति बन गई है। यह लॉकडाउन कब तक चलेगा उसका कोई अंदाज नही है। 

अतः आपसे अनुरोध है जब तक लॉक डाउन लगा है तब तक नागरिको की बिजली, पानी, गैस सिलेंडर, मुफत अनाज दिया जाये और व्यापारियों को बॅक के कर्ज पर जो प्रति माह ब्याज लगता है वह माफ किया जाये, वेदप्रकाश आर्य ने यह विनंती की है।
समाचार 4885511579459262617
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list