ध्यान और साउंड मैडिटेशन से घटता है स्ट्रेस : रीथ रूपानी
वीएसएसएस महिला युवा टीम का पूर्ण चंद्र दर्शन के दिन निशुल्क आयोजन
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला युवा टीम द्वारा 24 जून को पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्रमा दर्शन के पावन दिन महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में शाम 7 से 8 तक वेबनार से ध्यान और साउंड मेडिटेशन का आयोजन निशुल्क होंगा उपरोक्त जानकारी युवा टीम की अध्यक्ष रीथ रूपानी ने दी।
उन्होंने बताया कि विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा जो कार्यशालाएं आयोजित हो रही है उसके अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है। रीथ रूपानी ने बताया कि ध्यान और साउंड मैडिटेशन से स्ट्रेस घटता है। डिप्रेशन और एंग्जायटी में लाभ मिलता है।नकारात्मक विचार नही आते और इम्युनियटी बढती है शारीरिक शक्ति का मजबूती मिलती है। और अनेक लाभ मिलते है।
युवा टीम कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रिचा सुगंध और महासचिव शिल्पा तलरेजा ने आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा इस का लाभ ले। वेब की लिंक व्हाट्सएप से भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अध्यक्ष रीथ रूपानी के मोबाइल नं 9326316736 पर संपर्क किया जा सकता है।
