डाक्यूमेंट्री फिल्म ऑक्सीजन 29 जुलाई को होगी रिलीज
पर्यावरण संरक्षण का देगी सार्थक संदेश
- निक्की शर्मा 'रश्मि'
नागपुर/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना की द्वितीय लहर ने देश मे ऑक्सीजन के लिए हर तरफ त्राहि - त्राहि मच गई थी। ऑक्सीजन की विश्व व्यापी समस्या को देखते हुवे सर्व धर्म समभाव, विश्व शांति के लिए कृत संकल्पित सामाजिक व साहित्यिक संगठन धराधाम इंटरनेशनल नें ऑक्सीजन के महत्व को आमजन तक पहुचाने के लिए ऑक्सीजन नाम से डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण शुरू किया था।
फ़िल्म की शूटिंग पूर्ण हो गयी, फ़िल्म को 29 जुलाई को युट्यूब चैनल धराधाम इंटरनेशनल के लिंक -https://youtu.be/ugdnt7j4TAg पर रिलीज किया जाएगा।
धराधाम के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ सौरभ पांडेय, सीईओ डॉ प्रेम प्रकाश पांडेय, धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पंवार ने बताया कि ऑक्सीजन फ़िल्म के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह व पटकथा लेखक सत्यप्रकाश सिंह एवम महेश ओझा है।
गीत डॉ. विकाश चतुर्वेदी व संगीत अशोक राव ने दिया है। कैमरामैन आदित्य व सिकन्दर यादव है। उन्होंने बताया कि फ़िल्म का निर्माण एक साथ 8 देशों में किया गया और इसकी शूटिंग वर्चुअल भी की गयी। ऑक्सीजन फिल्म निश्चित रूप से सम्पूर्ण दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश देने में सफल होगी।
डॉ पांडेय ने बताया फ़िल्म में कई देश के लोग अभिनय कर रहे हैं। मुख्य रूप से अमेरिका से डॉ रामकृष्ण शाह, श्रीलंका से डॉ उवैस, लंदन से डॉ सतनाम देवचाकर, केन्या से ग्लैडी मकंबुरी, रिज़ा जापान, प्रो डॉ इवान क्रोसिया, सावसीन ट्यूनीसिया, जेसी लेन एस्टेरा अर्गाबियो (इक्के की रानी) फिलीपीन्स, बांग्लादेश से निपा अख्तर, डॉ. प्रेम प्रकाश बैंकॉक रत्नाकर त्रिपाठी, फ़िल्म अभिनेत्री एंकर डॉ. करिश्मा मानी, अंतरराष्ट्रीय लेखक व पत्रकार डॉ. शम्भू पंवार, डॉ निक्की शर्मा, डॉ सुनीता खोकर, डॉ अंशुपाल, एसोशिएट डाइरेक्टर नागेंद्र कुमार, मुस्कान पाण्डेय, फ़िल्म अभिनेत्री, वर्तिका पटेल, राकेश छोकर, डॉ राम कृपाल राय,अविनाश शुक्ला, काजल यादव उमेश सिंह, डॉ मुस्तफा, डॉ. अमर नाथ जायसवाल, डॉ संतोष वर्मा,
राजन सिंह सूर्यवंशी, डॉ. विनय श्रीवास्तव वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर ज्योति, कृपा शंकर राय, गौतम पाण्डेय, सी. एम. पाण्डेय, उमेश सिंह, डॉ नीरज गुप्ता, बिसंभर पाण्डेय , रविन्द्र गुप्ता, गंगा पाण्डेय, राजकुमार, मिन्नत गोरखपुरी, गुरु बाबा, नीरज बाबई, असीमिद, शिवम, सर्वदेव, डॉ रश्मि शर्मा, धर्म सिंह चौहान, सहित अन्य कलाकारों ने अपना किरदार निभाया। चौकी इंचार्ज कौड़ीराम रतन पाण्डेय, राजेश कुमार सिंह राजन, सोमनाथ पाण्डेय, साहिल खान फ़िल्म निदेशक, अभिनेता, राजा भाऊ सेठ, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, विजय नारायण शुक्ला, डॉ एहसान अहमद, जितेंद्र सिंह, डॉ सतीश चंद्र शुक्ला का भी सहयोग रहा।
