Loading...

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण


नागपुर। आज 22 जुलाई को महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का जन्मदिन नागपुर में स्थित गणेशपेठ राकांपा कार्यालय में पौधे लगाकर मनाया गया। जिसमे पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने 1000 पौधे लगाने का संकल्प लेकर नागपुर में सरकारी अस्पताल, स्कूलो, विभागों, उद्यानों में पौधे लगाएं जायेंगे यह संकल्प लिया गया। 


यह कार्यक्रम नागपुर महासचिव सुरजीतसिंह बाथ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संजय तिवारी, अजहर पटेल, दयाशंकर दुबे, रमन ठवकर, राजेश अधव, अमोल पल्लीवार, मयूर वासनिक, सुधाकर काले, प्रशांत मेश्राम, सामी  सिद्दिक्की सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पर्यावरण 613277451062189506
मुख्यपृष्ठ item