कलामंच की शिल्पा को पीएचडी
https://www.zeromilepress.com/2021/07/blog-post_502.html?m=0
नागपुर। राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विद्यापीठ ने कलामंच परिवार की शिल्पा भोरकर विंचुरकर को पीएचडी (मेकेनिकल इंजि) की उपाधि प्रदान की है. उनका विषय मैथेमेटिकल माडेलिंग आफ वायब्रेशन फिनामिना आफ द बियरिंग आफ स्पीनिंग मशीन था.
निर्माण व्यवसाय से जुड़े मनीष विंचुरकर की पत्नी शिल्पा ने यह शोधकार्य डॉ. वी. एन. भैसवार, असोसिएट प्रा. जी. एच. रायसोनी कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं डॉ. जे. पी. मोडक एडवाइजर (टेक्निकल), जे डी कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के मार्गदर्शन में पूर्ण किया.
वे अपनी सफलता का श्रेय उनके दोनो सुपरवाइजर तथा केडीके काॅलेज मेकेनिकल विभाग के प्रमुख डॉ. सी. सी. हांडा एवम् परिवारजनों को देती हैं.
