Loading...

किरण, तुषार, प्राजन्य एवं करण राष्ट्रीय रेफरी नियुक्त


नागपुर। भारतीय जम्प रोप महासंघ एवं जम्प रोप असोसिएशन महाराष्ट्र द्वारा वेस्ट जोन जम्प रोप का दो दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का आयोजन पुणे मे किया गया। 

जिसमे महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दादर नगर हवेली राज्य के  मास्टर्स ने सहभाग लिया। 

जिसमे नागपुर से किरण यादव, तुषार डोईफोडे, प्राजन्य चारडे एवं करण ठाकरे ने सहभाग लेकर राष्ट्रीय जम्प रोप रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसमे किरण यादव को नागपुर विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया। 

इनकी इस उपलब्धि पर नरेंद्र बिहार, खुशाल इंगोले, अश्विनी राऊत, शुभम पडोळे, शेख जावेद, सुमित नागदवने सहित अन्य ने अभिनंदन किया।
नियुक्ति 7300539970722858730
मुख्यपृष्ठ item