कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगाएं वैक्सीन : राकेश गांधी
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_18.html?m=0
नागपुर। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना नागपुर अध्यक्ष तथा श्री ओसवाल पंचायती नागपुर के महामंत्री राकेश गांधी ने स्वपत्नी सौं. पुजा गांधी के साथ महल स्थित स्व. प्रभाकरराव दटके हॉस्पिटल में कोराना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोविडशिल्ड वैक्सीन का दुसरा टिका लगवाया।
मनपा द्वारा कोविड - 19 वैक्सीन के टिका लगावाने के लिए शहर के हर क्षेत्र में जो उत्कृष्ट रूप से व्यवस्था की है उसके लिए महापौर दयाशंकर तिवारी तथा वैक्सीनेशन सेंटर में कार्यरत डॉक्टर्स, नर्स और उनके सहयोगी के प्रती आभार व्यक्त कर सभी को धन्यवाद प्रेक्षित करते हुए गांधी ने आम जन से भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए नियम अनुसार कोविड -19 वैक्सीन लगाने की अपील की।