गांव के प्रति हमेशा रहेगे उत्तरदाई : डॉ. छतवाल
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_30.html?m=0
उन्नयन फाउंडेशन ने किसानों को बुवाई के लिए बीज और खाद का किया वितरण
नागपुर। जिस कार्य को करने के लिए लोग सोचते और योजनाएं तैयार करते हैं. उन्नयन फाउंडेशन के सदस्यों ने हाल ही में वह कार्य करके अपनी समाज सेवा को फिर से एक उच्च आयाम दिया है.
दौड़की के कोंढ़ली जिले में 13 किसानों की जमीन बुवाई के लिए बीज और खाद उन्नयन सदस्यों द्वारा वितरित किए गए. कपास के बीज और तीन तरह के खाद 16 -16, यूरिया और डीपी, जो 7 से 15 दिन के अंतराल में डाली जाती है किसानों को दी गई.
उन्नयन अध्यक्षा डॉ. रुपिंदर कौर छतवाल ने बताया कि सभी सदस्यों का यह मानना है कि दिया हुआ राशन 15 दिन या 1 महीने में खत्म हो जाएगा, लेकिन अगर हम बुवाई के लिए सामान अपने किसान भाइयों को देते हैं, तो ना सिर्फ उन्हें मदद मिलती है बल्कि वही अनाज कई 100 गुना होकर समाज को वापस मिलता है.
प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानी ने बताया कि किसान अपने सारे खर्चे निकालकर अपने खेत से 22 से ₹ 25000 तक अपने गुजारे के लिए भी बचा सकता है जो आज के समय में एक बड़ी रकम हो जाती है और वह दूसरी बुवाई के लिए किसी अन्य पर भी निर्भर नहीं रहेगा और उनके कर्जा मुक्ति के मार्ग पर भी एक बड़ा कदम होगा.
उपाध्यक्ष कंचन शर्मा ने निधि चौधरी को उनके विशेष योगदान के लिए धन्यवाद दिया. सचिव मंगला साहू द्वारा तेज मोहन कौर भाटिया, राधा, परवीन अफजल, निशा धनविजय, शीतल साहू, कविता शर्मा, शबनम खान, लाजो निभानि, वर्षा लामतूरे और उन्नयन के सभी सदस्यों को उनके योगदान और समाज सेवा की भावना के लिए सराहना की गई.
डॉ रूपेंद्र कौर छतवाल ने कहा कि हमारे अनुसार यह प्रोजेक्ट सही मायने में अन्नदाता और अन्नपूर्णा के प्रयासों का अनोखा संगम है. जिसका परिणाम भविष्य में बेहद ही सुखदाई होगा और उन्होंने कहा कि उन्नयन फाउंडेशन भारत की आत्मा यानी गांव के प्रति हमेशा उत्तरदाई रहेगा.
