बारिश में बरते स्वास्थ्य के प्रति सावधानी : डॉ. राम थारवानी
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_4.html?m=0
नागपुर। सच्चो सतरामदास सेवा मिशन एवं टीम सानिया जरीपटका की ओर से हसनबाग स्थित हनुमान मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया.
स्वास्थ्य शिविर में अपने मार्गदर्शन में डॉ. राम थारवानी ने कहा कि मौजूदा बारिश के दिनों में बीमारी फैलने की प्रबल संभावना बनी रहती हैं. हालातों को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के लिये सतर्कता की नितांत आवश्यकता हैं.
लापरवाही की वजह से डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियां तेजी से पाव पसार रही हैं. सेवा कर्म, दान धर्म पर अमल करते हुए मिशन की ओर से परिसर में 2014 से शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा हैं.
शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी दादा घनश्यामदास कुकरेजा, सुरेश जग्यासी, अर्जुनदास आहुजा, विशन आहुजा, ज्येष्ठ मित्र मंडल, लक्ष्मण आहुजा, प्रदीप बालानी, टेकचंदानी, सानिया अमित थारवानी, भारत एजेंसी, आशा मेडीकोज का सहयोग रहा.
शिविर में 310 मरीजों की जांच कर वेक्सीन दी गयी. चिकित्सकों ने जांच उपरांत योग्य परामर्श मरीजों को दिया.