पंडित पीके तिवारी समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_553.html?m=0
नागपुर/रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर छत्तीसगढ़ की विशाल कॉलोनी कबीर नगर की कबीर नगर महासमिति ने 101 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफ़ल धार्मिक प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया।
इस अवसर पर सामाजिक सेवा के कार्यो में सेवायें प्रदान करने व कोरोनकाल में उत्कृष्ट कार्यो के लिए नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक ने पंडित पीके तिवारी को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष पंकज शर्मा, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, कबीर नगर थाना प्रभारी गिरीश तिवारी, प्रकाश इंडस्ट्रीज के वाईस प्रेसीडेंट रविन्द्र सिंह पार्षद एवं ज़ोन अध्यक्ष घन श्याम क्षत्री, समाज सेवक युवा पहल से राहुल शर्मा और सतवीर सिंह तंवर मौजूद थे।