डॉ. सरोज कर रही लाभार्थियों का मार्गदर्शन
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_57.html?m=0
नागपुर। डॉ. आंबेडकर स्मारक समिति एवं मनपा लक्ष्मीनगर झोन की ओर से दीक्षाभूमि में वैक्सीन शिविर की शुरुवात होते ही शिविर को उत्तम प्रतिसाद प्राप्त हो रहा हैं. शिविर का शुभारंभ स्मारक समिति के अध्यक्ष भंते नागार्जुन सुरई ससई के हाथों डॉ. सुधीर फुलझले की उपस्थिति में हुआ. कोरोना महामारी को मात देने के लिये दिये जा रहे वैक्सीन का लाभ लेने के लिये न केवल स्थानीय रहवासी बल्कि बजाज नगर, सुरेंद्र नगर, अजनी सहित अनेक रिहायशी बस्तियों से भी लोग यहाँ पहुँच रहे हैं. आंबेडकर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. भुवनेश्वरी मेहेर, उप प्राचार्य व वेक्सीन सेंटर के समन्वयक डॉ. अरविंद जोशी, लक्ष्मीनगर झोन के सहायक आयुक्त गणेश राठोड, उपधीक्षक धनजंय जाधव का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा हैं. मेडिकल ऑफिसर डॉ .सरोज कुथे ने जानकारी दी कि शिविर में लगभग 3000 लोगों वैक्सीन दी गयी. डॉ. सरोज ने लाभार्थियों, वरिष्ठों का स्वास्थ्य से संबंधित मार्गदर्शन भी किया. मनपा स्टाफ मंगला पचारे, मोनाली जॉभूलकर, पियूष वाघमारे एवं कॉलेज के स्पोर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर शैलेश राऊलकर शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. शिविर का समय सुबह 9 बजे 5 बजे तक रखा गया हैं.