सतनामी समाज ने मनाया गुरु बालक दास साहेब जी का अवतरण दिवस
नागपुर। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबाजी के द्वितीय सुपुत्र शूरवीर महान प्रतापी राजा गुरु बालक दास साहेब जी इनके २१६ वा अवतरण दिवस के पावन पर्व पर गुरु घासीदास सतनामी समाज मानव उत्थान ट्रस्ट एवं समस्त सतनामी समाज नागपुर महाराष्ट्र के तत्वधान में मिनीमाता नगर गुरु घासीदास गुरुद्वारा परिसर में पालो चढ़ावा का कार्यक्रम समस्त संत समाज की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें गुरुद्वारा पुजारी संतराम कोसरे, संतोष जोशी, सेवती टंडन इनके द्वारा आरती गीत प्रस्तुत किया गया।
गुरु बालक दास जी के शौर्य गाथा से प्रभावित होकर तत्कालीन ब्रिटिश शासन के द्वारा स्वयं 1820 में राजा की उपाधि प्रदान कर गुरु को हाथी घोड़ा अस्त्र शास्त्र वह सोने की तलवार वेट कर सेना रखने की अनुमति प्रदान किया। तत्पश्चात संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सतनाम रावटी के माध्यम से जनमानस को ब्रिटिश शासन से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सफल बनाने हेतु ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, महासचिव तुलसी जोशी, उपाध्यक्ष दीपक रात्रे, कोषाध्यक्ष अर्जुन कुर्रे, सदस्य हेमंत कुर्रे, कृष्णा खुटेल, अनुज कोसरे, संदीप कोसरे, महिला अध्यक्ष सविता देशलहरे, सलित सोनवानी, ललिता बघेल, जमना बंजारे, संगीता पाटिल, दिलेश्वरी जोशी, सुनील कोसरे, पिंटू मारकंडे, हरिचंद बंजारे, संतानु बघेल, मंथीर भट्टाचार्य, मंगला मंडले, लक्ष्मण टंडन, गुलाब जांगड़े सहित अन्य उपस्थित थे।
