सच्चो सतरामदास सेवा मिशन का परामर्श एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण
नागपुर। सच्चो सतरामदास सेवा मिशन और सना फॉउंडेशन जरीपटका की ओर से रमना मारुति नगर स्थित शिव मंदिर एवं शक्ति माता नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया.
स्वास्थ्य शिविर में अपने मार्गदर्शन में डॉ. राम थारवानी ने कहा कि बारिश में बीमारी के बढ़ रहे प्रकोप को देखते सतर्कता बरतना परमावश्यक हैं. बीमारियों से निजाद पाने के लिये खान पान, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए.
लापरवाही की वजह से काफी बीमारियां तेजी से पाव पसार रही हैं. सेवा कर्म, दान धर्म पर अमल करते हुए मिशन की ओर से परिसर में पिछले अनेक वर्षों से शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा रहा हैं.
शिविर में वरिष्ठ समाजसेवी दादा घनश्यामदास कुकरेजा, दादा श्रीचंद दासवानी, सुरेश जग्यासी, विजय कुकरेजा, प्रदीप बालानी, भावना, संतोष लोणारे का विजय धनराज, दौलत कुंगवानी का विशेष सहयोग रहा. चिकित्सकों ने जांच उपरांत योग्य परामर्श मरीजों को दिया.
दोनों शिविरों का 620 लोगों ने लाभ लिया. सनाया, अमित थारवानी, भारत एजेंसी, थदानी, पूजा का योगदान रहा.
