डॉ. नंदकिशोर भगत को समाज कार्य गौरव सम्मान
https://www.zeromilepress.com/2021/08/blog-post_954.html?m=0
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने किया सम्मानित
नागपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के हाथों आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क,भंडारा के अपराधशास्त्र व सुधारात्मक प्रशासन के विभाग प्रमुख डॉ. प्रा. नंदकिशोर भगत को समाज कार्य गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। इन्हें स्मृति चिन्ह, श्री आठवले का हस्ताक्षर युक्त सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
डॉ. नंदकिशोर भगत वर्तमान में इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिमिनोलॉजी, नागपुर शाखा के संयोजक हैं। आप साउथ एशियन सोसाइटी ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड विक्टिमोलॉज,भारत के लाइफ मेंबर हैं। श्रीमंत राजे मुधोजी भोंसले सेंटर फॉर क्रिमिनोलॉजी एंड पुलिस साइंस रिसर्च के निदेशक हैं। वे कबीर मंदिर आश्रम, पारख संस्था के सचिव भी हैं। आप अपराधशास्त्र व पीड़ितशास्त्र के विशेषज्ञ हैं।
ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर में आयोजित पुस्तक विमोचन और समाज कार्य गौरव सम्मान कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री श्री रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डॉ.भगत को यह सम्मान डॉ. चंदनसिंह रोटेले ने प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र सोशल वर्क एजुकेटर्स, मैनेजमेंट एंड स्टाफ फोरम, रोटेले ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस,ऑरेंज सिटी कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, नागपुर, आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, भंडारा तथा आठवले कॉलेज ऑफ सोशल वर्क, चिमूर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम और सभी महाविद्यालयों के अध्यक्ष डॉ.चंदनसिंह रोटेले ने की। विशेष रूप से रातुम नागपुर विद्यापीठ की पूर्व सीनेट सदस्य श्रीमती किरणताई रोटेले, कॉलेज के उपाध्यक्ष केदारसिंह रोटेले, संचालक कु.काजोल रोटेले, भारिप (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश थुलकर, राजन वाघमारे, पूर्व विभागीय समाज कल्याण आयुक्त माधव झोड़, सौरभ थुलकर, कार्यकारी प्राचार्या डॉ. सरला शनवारे, प्राचार्या डॉ.शुभांगी वडसकर, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. महेन्द्रकुमार मेश्राम, प्रा. अमोल रोटेले उपस्थित थे।

