Loading...

गौरी महालक्ष्मी की स्थापना और पूजन आरती आयोजित


नागपुर। भाद्र पद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से पूरे देश मे श्री गणेश पूजन आरम्भ हो चुका है जो कि 10 दिनों तक चलता है, महाराष्ट्र में श्रद्धालु  गौरी महालक्ष्मी का भी पूजन हर्षोल्लास से करते है। और यह पूजन भादपद्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को होता है। 


पूरे विश्व मे 57 देशों में और देश के 24 राज्यों में सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संग़ठन विश्व सिंधी सेवा संगम के कार्यालय रीथ रूपानी यूनिवर्स के आध्यात्मिक प्रांगण में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन में सोमवार 13 सितंबर को पूजन अर्चन, 56 भोग अर्पित कर सहस्त्राचर्न और विशेष पूजन महाराष्ट्र महिला टीम और विदर्भ महिला टीम महाराष्ट्र महिला युवा टीम पूर्व नागपुर महिला टीम द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर महाराष्ट्र टीम से अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, महासचिव सुनीता जेसवानी, कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी और गीता चावला, विदर्भ टीम की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जगयासी, वरिष्ट श्रीमती ईश्वरी डेम्बला, महासचिव रिचा केवलरामनी, लता भागिया, सचिव कशिश सच्चानी, मोनिका मेठवानी सहित सिमरन मेहानी, काजल गुरबक्षानी सहित युवा टीम अध्यक्ष रीथ रूपानी, निशिता ठाकुर, शिल्पा तलरेजा, पूर्व नागपुर महिला टीम से उपाध्यक्ष भावना दयानी, दिव्या ग्वालानी, और कंचन चंदवानी द्वारा महालक्ष्मी पूजन के तहत महालक्ष्मी का श्रृंगार, नयी नवनारी, पैठनी और सुंदर साड़ी पहिनकार आभूषणों से सुसज्जित कर स्थापना की। पूजन पंडिताइन ज्योति शर्मा ने करवाया सभी ने गौरी महालक्ष्मी की आरती कर भोग चढ़ाया। 

विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने कहा कि सिंधी समाज पूरे देश विदेश में सभी पर्व हर्षोल्लास से मनाता है इससे समाज मे आपसी प्रेम सदभाव के साथ आध्यात्मिकता भी बढती है बच्चों में अच्छे संस्कारो का विकास होता है। भक्ति भाव बढ़ता है। मंगलवार 14 सितंबर को इसका शाम 7.05 को विसर्जन हुआ। उसी तरह गणपति बाप्पा का विसर्जन गुरुवार शाम 6 बजे होंगा। इस अवसर पर विदर्भ अध्यक्ष कंचन जगयसी ने सचिव कशिश सच्चानी का विशेष रूप से सहयोग देने और खुशी का अवसर होने से केक काट और बुके देकर सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ हिना मुनियार ने किया सभी का आभार रीथ यूनिवर्स की डायरेक्टर रीथ रूपानी ने किया। अंत मे सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

धार्मिक 5226882096481636956
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list