शांतिनगर में रोग निदान शिविर का नागरिकों ने उठाया लाभ
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_375.html?m=0
नागपुर। शहर (जिल्हा) कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्याक विभाग अध्यक्ष इरशाद अली के मार्गदर्शन में सेफकेयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में पूर्व नागपुर शांतिनगर के जुलेखा कॉलेज प्रांगण में भव्य रोगनिदान शिबिर में करीब 2500 नागरिकों ने लाभ उठाया।
इसमे शुगर (डायबिटीस), ब्लड प्रेशर (बी.पी.), ई. सी. जी., मधुमेह उपचार, जनरल सर्जरी, फेफड़े और साँस से सम्बंधित बीमारियों का उपचार, मुफ्त मे आँखों की जाँच, मानसिक रोग उपचार, स्त्री रोग उपचार, चर्म रोग उपचार, रक्तदान शिविर में 48 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर अपना फर्ज निभाया. इस शिविर में जरूरत मंद रोगियों को रोग सम्बंदित निशुल्क दवाइयां भी दी गई.
इस शिविर में प्रमुख अतिथि के रूप में पश्चिम नागपुर विधायक व नागपुर शहर कोंग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास ठाकरे, विधायक एड. अभिजीत वंजारी,शांतिनगर थाने के वरिष्ठ पोलिस निरीक्षक गणेश जामदार, इंद्रजीत सर, सय्यद फ़ैयाज़ अहमद प्रमुखता से उपस्थित थे.
इस अवसर पर डॉ. मसूद रिजवी, डॉ.अक्षय सरोदे, श्रेयस धावड़े, डॉ हेमंत भनारकर, डॉ साक्षी बंसल, डॉ आशिष वाजपायी डॉ समीक्षा चौरे, डॉ सईद, डॉ सनाउल्लाह शेख शेबाज़ शेख, फ़ुजैल, जुनैद अहमद, हाजी समीर, सुरेंद्र मेश्राम, शेबाज़ खान, सुनील शर्मा, अहमद खान, शायदा खान इमरान पठान, वसीम खान, शुभम वासनिक,अतीक खान महेंद्र उइके, बाबू भाई, तौसीफ कुरैशी,नदीम खान, जाबिर शाहिद कुरेशी, मोनू शेख, अमन खान, अम्मार रिजवी, कुणाल चौधरी, चेतन मेश्राम, एजाज़ अली, शेबाज़ खान,तबरेज़ कुरैशी, शादाब अली, नवाज़ खान इरफान खान, मुज्जु अली, सलमान खान आदि उपस्थित थे।
