Loading...

पितृ पक्ष में भागवत कथा से पितरों को मुक्ति : दामोदर दास


नागपुर। श्री श्री राधा कृष्ण भक्त परिवार की ओर से श्री मधुसूदन बापूजी की प्रेरणा से पितृ पक्ष के उपलक्ष्य में ऑनलाइन श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ हुआ। भागवत कथाकार दामोदर दास ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा की अगाध महिमा है। भागवत कथा से धर्मात्मा राजा परीक्षित को ही मोक्ष की प्राप्ति नहीं हुई, बल्कि दुष्टात्मा धुंधुकारी को भी मुक्ति मिल गयी। 

भागवत का आधा श्लोक पढ़ने से एक हज़ार गौदान का फल मिलता है। ऐसी महिमामयी श्रीमद् भागवत का अपने पितरो की मुक्ति के लिए अवश्य श्रवण करें और उन्हें अर्पण करें। कथा का शुभारंभ "हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे" "हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे" महामंत्र से हुई. यूट्यूब चैनल दामोदर दास और फेसबुक पेज दामोदर दास पर 27 सितंबर तक शाम 4 से 7 बजे तक प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा चलेगी। संस्था ने सभी भक्तों से घर पर बैठकर लाइव श्रीमद् भागवत का लाभ लेने की विनती की है।
धार्मिक 7241606259549223039
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list