बछबारस पर जगह - जगह गौ पूजन संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_4.html?m=0
इस वर्ष भी विभिन्न स्थानों पर यह पर्व मनाया गया।
इतवारी, धरास्कर रोड, गांधीबाग, सीताबर्डी, रामदासपेठ, वर्धमान नगर, सूर्यनगर, रामनगर, वाठोडा क्षेत्र आदि प्रमुख स्थान पर राजस्थानी ब्राह्मण समाज, राजस्थानी माहेश्वरी समाज द्वारा यह पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
महिलाओ ने पारंपरिक वस्त्र धारण कर गौ पूजा की।नरसिंग मंदिर धरास्कर रोड में ज्यादातर महिलाएं ने गौ पूजा की। पंडित राजेश पांडे ने मंत्र और उच्चरण के साथ पूजा की.
बछबारास कथाएं हिंदुओं के अधिकांश घरों में बछबारास के पावन पर्व पर कथाएं हिंदुओ के घर-घर में पढी गई।