बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. शंभू पवार : डॉ. जेबी रुहिल
https://www.zeromilepress.com/2021/09/blog-post_586.html?m=0
नागपुर/नई दिल्ली। वैश्विक पटल पर अपनी प्रखर लेखनी से विशिष्ट पहचान कायम करने वाले अंतरराष्ट्रीय शख्सियत लेखक, पत्रकार, विचारक, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एवं धराधाम इंटनेशनल के धरा गवर्नर डॉ. शंभू पंवार एक बहुआयामी व्यक्तित्व व बहुमुखी प्रतिभा के धनी है। उक्त उद्गार एसएमकेडी इलेक्ट्रो होम्योपैथी, हर्बल कंपाउंड, हर्बल मेडिकल इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉ. जेबी रुहिल ने व्यक्त किए।
डॉ रुहिल आज दहकोरा, झझर में रिसर्च सेंटर में डॉ. शंभू पंवार के सम्मान में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. पवार ने अपने 36 साल के शानदार पत्रकारिता के जीवन का सफर राजस्थान के चिड़ावा कस्बे से शुरू कर, आज वैश्विक पटल पर अपनी लेखनी से पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित किये है। इनकी लेखनी में सार्थकता ओर स्टीकता देखने को मिलती है। जिसके फलस्वरूप डॉ. पंवार को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान से नवाजा जा चुका है। हाल ही में इनको वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।
डॉ. सतीश शर्मा ने कहा डॉ. शंभू पवार एक अंतरराष्ट्रीय शख्सियत होने के उपरांत भी इनके मधुर, सरल एवं सादगी पूर्ण व्यक्तित्व से कोई ही प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता। ऐसे बहुआयामी व्यक्तित्व से हम सबको प्रेरणा मिलती है।
एसएमकेडी मेडिकल इंस्टिट्यूट व रिसर्च सेंटर के प्रबंधक डॉ.जेबी रुहिल व डॉ.सतीश शर्मा ने डॉ. शंभू पवार को पुष्प हार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ठ उपलब्धिया हासिल करने पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति नाम योगाचार्य व प्राकृतिक चिकित्सक, रिफलोजिस्ट डॉ. सुशीला बिस्वास (दिल्ली) का भी डॉ. राजेश कुमारी व डॉ.अनीता ढाका ने पुष्प हार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ विनोद किराड़, डॉ राजेश कुमारी, डॉ.सतीश शर्मा, डॉ अनिता ढाका सहित गणमान्यजन उपस्थित थे। मौके पर डॉ शम्भू पवार ने इंस्टिट्यूट में प्रशिक्षणार्थि छात्र - छात्राओं को भी संबोधित किया।
