Loading...

वीएसएसएस ने विश्व से कोरोना खात्मे हेतु किया विशेष हवन


पूजा अर्चना और महाप्रसाद कर किया गणपति विसर्जन

नागपुर। पूरे विश्व मे 56 देशों और देश के 24 राज्यो में सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम द्वारा गुरुवार को पंडिताइन ज्योति शर्मा द्वारा विधिवत सत्यनारायण की कथा कर एको फ्रेंडली गणपति बाप्पा का विसर्जन किया गया। 


वीएसएसएस के कार्यालय रीथ यूनिवर्स के आध्यात्मिक प्रांगण में स्थापित गणपति बाप्पा का 7 वे दिन महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। और पूरे विश्व मे कोरोना महामारी के खात्मे के लिए हवन और प्राथर्ना संकट मोचन गणपति बाप्पा से किया। महाराष्ट्र महिला टीम और महाराष्ट्र युवा महिला टीम  द्वारा आयोजित गणपति उत्सव में एक दिन महालक्ष्मी उत्सव भी मनाया गया। 


कार्यकारी महासचिव रीथ रूपानी ने बताया कि सत्यनारायण पूजा में विशेष रूप से अतिथि बतौर एडवोकेट मीरा भमभवानी, हरलीन ओबेरॉय, मिताली नारंग, डॉ पायल बिसानी, वीएसएसएस महाराष्ट्र महिला टीम से डॉ हिना मुनियार, डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी करिश्मा मोटवानी, विद्या बाखरू, मुस्कान ठाकुर, मुस्कान थारवानी, सुनीता बजाज दिव्या जसूजा गीता चावला सहित रीथ रूपानी, डॉ रिचा सुगंध, शिल्पा सुगंध, निशिता ठाकुर, करिश्मा खेमचंदानी ऐश्वर्या और दिव्या सोहनदानी, सम्मिलित हुई। 

सत्यनारायण कथा के पश्चात गणेशजी की आरती में महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी सहित नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष पूजा मोरयानी, पूर्व नागपुर महिला टीम से अर्चना छाबरिया भावना दयानी दिव्या ग्वालानी, सेंट्रल नागपुर टीम से किरण तोतलानी, विधि ग्वालानी, उत्तर पूर्व नागपुर से वंदना वतियानी, पुनिता आमेसर,अनिता नागवानी,रिया रामचंदानी, सुमन आहूजा विशेष रूप से उषा सुगंध, चंद्र कला सुगंध, हितेश जेसवानी, सम्मिलित हुए। डॉ रिचा सुगंध ने इस अवसर पर गणपति बाप्पा से जुड़ी अनेक प्रतियोगिताओ का कुशलता से आयोजन हुआ। 

डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी, सुनीता जेसवानी, रीथ रूपानी शिल्पा तलरेजा  ने सत्यनारायण विष्णुभगवांन और लक्ष्मी माता को पंचामृत से नहलाया। सभी बहिनो ने भजन गाकर मंत्र मुग्ध किया। गणपति बापा की आराधना कर पूजा अर्चना के बाद आरती कर उनका विसर्जन किया गया। प्रताप मोटवानी ने सभी बहिनों की तारीफ कर कहा कि ऐसे आध्यात्मिक समारोहों से समाज मे जागृति उत्पन्न होंगी और आपसी प्रेम सदभाव बढेगा।डॉ हिना मुनियार ने अपनी टीम का आभार माना। रीथ रूपानी डॉ रिचा सुगंध और शिल्पा तलरेजा, निशिता ठाकुर ने लगातार 7 दिन तक आरती श्रृंगार और पूजा अर्चना में सहयोग दिया। आभार प्रदर्शन सुनीता जेसवानी ने किया।

धार्मिक 3892225694241605554
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list