विश्व सिंधी सेवा संगम ने दुर्गा नवमी पर 91 कन्याओं का किया पूजन
भोजन करवा कर आवश्यक वस्तुओं का किया वितरण
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम के महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा दुर्गा नवमी के उपलक्ष में काटोल रोड पर शासकीय मुलांची वस्तीगृह में 91 कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना उन्हें भोजन करवा आवश्यक वस्तुओं का वितरण महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में किया गया।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर साक्षी थारवानी ने बताया कि महाराष्ट्र महिला टीम की अध्यक्ष डॉ हिना मुनियार, कार्याध्यक्ष डॉ भाग्यश्री खेमचंदानी और महासचिव सुनीता जेसवानी उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कृपलानी, सचिव विद्या बाखरू, रश्मि मोहनानी, सुनीता बजाज, दिव्या जगुजा, गीता चावला, पुनिता आमेसर तथा चाहत चुग, मीत चुग तथा पूर्व नागपुर महिला टीम की कोषाध्यक्ष मीता चावला और साक्षी चावला सम्मलित हुई।
सभी का परंपरागत तरीके से आरती और टिका लगा कर स्वागत हुआ। कन्याओं की पूजा कर उन्हें उनका मनपसंद भोजन खिलाया गया और उनको आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने महिला टीम के कार्यो की सराहना कर प्रोजेक्ट डायरेक्टर और कार्यकारी सचिव साक्षी थारवानी द्वारा बेहद सुंदर तरीके से बेहतरीन कार्यक्रम हेतु सत्कार किया।
अंत मे साक्षी चावला द्वारा कन्याओं के लिए स्वादिष्ट केक बनाकर लाया गया था जिसे महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने जिल्हा महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अर्पणा कोहले की प्रमुख उपस्तिथि में कांट कर सभी को खिलाया गया। कार्यक्रम हेतु, विशाखा, दीवान चुग और अनिरुध ने बेहद सहयोग प्रदान किया। अंत मे साक्षी थारवानी ने सभी का आभार माना।