प्रकाश हेडाऊ भारत भुषण सम्मान से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2021/10/blog-post_114.html?m=0
नागपुर। अस्तित्व फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश मोतीराम हेडाऊ, पिछले पच्चीस वर्षो से किसी ना किसी प्रकार से लोगो की सेवा करते आ रहे है, दस वर्ष पुर्व उन्होने अपने कार्य से और लोगो को जोडने के उद्देश्य से अस्तित्व फाऊंडेशन नामक संस्था की स्थापना की। जिसके माध्यम से निरंतर समाज हित के कार्य आज भी चालू है। शेकडो बच्चों को संस्कारक्षम एवं उनके व्यक्ती मत्व विकास के लिये कार्य जारी है।
हर वर्ष शेकडो गरीब एवं जरूरत मंद बच्चों को शिक्षा सामुग्री की मदत करना, इसके अलावा अंधश्रद्धा एवं कुप्रथाओंके बारे मे जागृत करना, अग्नि सुरक्षा, रस्ता सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रेरणा दायक उद्देश्य आदी विषयोंपर स्कुली बच्चों को शिक्षित करणे का कार्य स्वयं कर रहे है। अपने प्रयास से बच्चों को शिक्षा के लिये प्रेरीत कर उन्हे आवश्यक मदत भी दे रहे है। साथ हि साथ समाज को रोगमुक्त बनाने हेतू निरंतर चिकीत्सा जांच एवं रक्तदान शिबीर का आयोजन करते है, स्वयं आज तक ३० से ज्यादा बार रक्तदान कर चुके है।
फिलहाल चल रही कोरोना महामारी के समय मे पिछले वर्ष से जरूरत मंद एवं गरीब, मजदूर परिवार को अनाज एवं किराणा सामान की मदत करना, भोजन व मास्क का वितरण करना, लोगो को कोरोना काल मे अपनी सुरक्षा एवं कोरोना के प्रसार को रोकने के लिये जागृत करना, अपने लेख और संदेश द्वारा लोगो का मनोबल बढाना, कोरोना काल मे हो रहे सायबर अपराध से जागृत करना आदी कार्य उनके मार्गदर्शन मे संस्था की ओर से किये जा रहे है। अपने नौकरी पेशा, सामाजिक दायित्व के साथ एक अच्छे कुशल संयुक्त परिवार की बागडोर संभालते हुये अपने सभी भाईयो को प्रेम, अनुशासन एवं माता पिता के संस्कार की डोर मे बांधे रखते हुये संयुक्त परिवार की मिसाल भी कायम की है। परिवार के साथ साथ समाज को भी एकसुत्र मे बांधे रखना उनकी पसंद है।
उनके इसी सेवा कार्य को ध्यान मे रखते हुये भोपाल के होटल आदित्य रेसिडेन्सी के बंक्वेट हॉल मे एक शानदार भव्य राष्ट्रीय समारोह मे भारत सरकार निती आयोग द्वारा पारीत एवं नेशनल एन्टी हर्रासमेंट फाऊंडेशन द्वारा आयोजित 'भारत भुषण सम्मान २०२१' देकर सन्माननिय किया। यह पुरस्कार हॉलीवूड के मशहूर अभिनेता अहमद खान, सानिया फिल्म प्रोडक्शन के डायरेक्टर सुनिल सान्याल, आसाम की सामाजिक कार्यकर्ता तेजस्विनी इनके करकमलो द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुंबई छावा फाऊंडेशन के अमित गंडानकश एवं नेशनल एन्टी हर्रासमेंट फाऊंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वाहेकर प्रमुखतः से उपस्थित थी। यह पुरस्कार शिक्षा, चिकीत्सा, क्रिडा, साहित्य, समाजसेवा जैसी अलग अलग क्षेत्र मे अपना उत्कृष्ट योगदान देनेवाले संपूर्ण भारत के ५० विभुतीयो को देकर सम्मानित किया गया।
हेडाऊ जी के चाहनेवालो ने उन्हे समाजहित मे काम करते हुये अागे बढने की शुभकामनाए दि। इस अवसर पर हेडाऊ जी ने बताया की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आदरणीय बाबा आमटे जी से प्रेरित होकर, माता पिता की ओर से बचपन मे हि स्वाभिमान से जिने की एवं दुसरो के हित के लिये कार्य करने की प्रेरणा से अविभुत होकर समाजहित के लिये कार्य करने का संकल्प मन मे ठाने बचपन से हि किसी ना किसी प्रकार से लोगो की मदत करने मे आनंद पाना उन्हे अच्छा लगता है। हमेशा दुसरो के हित और सुख के लिये अग्रेसर रहते है।
उनके इन सामाजिक कार्यो के सफर मे परिवार के सभी सदस्योंका हमेशा साथ मिलता है, इस लिये उन्होने अपने परिवार के सदस्य एवं सभी मित्रो का धन्यवाद व्यक्त किया।