सफल रहा अस्तित्व फाऊंडेशन का ऑनलाईन गरबा
नागपुर: नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष मे भारतीय संस्कृती एवं परंपरा का जतन हो इस उद्देश्यसे फिलहाल चल रहे कोरोना काल मे भी हमारा मन आनंद एवं उर्जा से सराबोर हो, हमारे भीतर नयी शक्ती का आभास हो, सभी की कलाओ का सन्मान हो इसी को ध्यान मे रखते हुये अस्तित्व फाऊंडेशन (सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक) की ओर से ऑनलाईन नवरात्र महोत्सव रास गरबा स्पर्धा २०२१ का निशुल्क आयोजन किया गया था,
इस स्पर्धा मे भरपूर संख्या मे प्रतियोगीयोने अपना सहभाग दर्ज किया, सभी सहभागी यो की वेशभूषा, चेहरे के हावभाव, नृत्य कला के आधार पर समीती के सदस्य परीक्षक एवं समीक्षक नृत्य विशारद श्रीमती जयश्री घायवट, संगीत विशारद श्रीमती शर्वरी पुराणिक, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा सावरकर, महिला मंडल सचिव श्रीमती शिलाताई कोहले और महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू हेडाऊ इनकें द्वारा सभी सहभागी प्रतीयोगी के व्हिडिओ मे से विजयादशमी दशहरेके पावण पर्व पर अंतिम निकाल जाहीर किया गया।
अंतिम निकाल मे उम्रगट के अनुसार गट एक मे प्रथम क्रमांक कु. त्रिवेणी अनिल सोनकुसरे, द्वितीय क्रमांक कु. स्नेहल रविंद्र ठाकरे, तृतीय क्रमांक कु. आरूषी दुष्यंत पौनीकर और कु. माही नंदकिशोर नंदनवार इनको दिया गया, साथ ही कु. अक्षया अमित चेडे को प्रोत्साहन पर पुरस्कृत किया गया, उम्रगट दो मे प्रथम क्रमांक कु. प्रीती बंडुजी भड, द्वितीय क्रमांक कु. अंकिता विनोद पेंदे इनको दिया गया। इस गरबा स्पर्धा मे सहभागी सभी प्रतियोगीयोको सहभागीता ई-प्रमाणपत्र दिया गया।
सभी पुरस्कृत सहभागीयोके व्हिडिओ अस्तित्व फाऊंडेशन नागपूर के युट्युब चॅनेल पर दिये गये लिंकपर उपलब्ध है, https://youtube.com/channel/
इस स्पर्धा के लिये सावनेर की मुक बधीर स्कूल की शिक्षिका श्रीमती दुर्गा चेडे इनका विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस ऑनलाईन स्पर्धा को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिये जिन्होने भी अपना अमुल्य योगदान दिया, उन सभी का अस्तित्व फाऊंडेशन की ओर से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री प्रकाश हेडाऊ ने धन्यवाद जाहीर किया।