डाँ. संजय देवतले ने अपने जन्मदिन पर किया 105 वां रक्तदान
https://www.zeromilepress.com/2021/11/105.html?m=0
नागपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाँ. संजय देवतले ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है. उल्लेखनीय है कि उन्होंने जीएसके ब्लड सेंटर जाकर रक्तदान किया एवं यह उनका 105 वां रक्तदान था. उनके साथ उनके सुपुत्र ने भी रक्तदान किया.
आशीर्वाद मेडिकल फाउंडेशन के अध्यक्ष डाँ. जी. एस. खंडेलवाल, डाँ. आशीष खंडेलवाल, कलामंच के संयोजक नरेंद्र सतीजा, डाँ. श्वेता खंडेलवाल आदि ने डाँ. देवतले को जन्मदिन की शुभकामनायें दीं एवं मानव सेवा को समर्पित रक्तदान हेतु उनका अभिनंदन किया.