Loading...

शीतकालीन अधिवेशन में खर्च होने वाली रकम को शहर की समस्याओं पर करें खर्च : लालवानी

नागपुर। गत दिनों परिपत्रक तथा समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ था कि शीतकालीन अधिवेशन 7 दिसंबर से नागपुर में लिया जा सकता है? लेकिन गुरुवार 25 नवंबर को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मुंबई में ही शीतकालीन अधिवेशन 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगा। कोविड-19 के कारण स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से गत वर्ष भी शीतकालीन अधिवेशन नागपुर की बजाए मुंबई में ही लिया गया था। 

'जीरो माइल फाउंडेशन' के कार्याध्यक्ष दीपक लालवानी का मानना है कि अभी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रही है, उसके मद्देनजर नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन में खर्च होने वाली रकम से अब नागपुर शहर की स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता अभियान, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट के अलावा अनेक समस्याओं पर इस रकम का उपयोग कर सुविधाएं प्रदान की जा सकती है, ऐसी अपील समाजसेवी दीपक लालवानी ने जनहित में की है। 

ज्ञात रहे इन दिनों नागपुर शहर में हो रहे विकास के चलते सड़कों की दुर्दशा हो गई हैं, जगह जगह गड्ढो की भरमार है, वहीं दूसरी ओर अनेक परिसरों में स्ट्रीट लाइट भी बंद पाई गई है। कुछ इलाकों में कूड़ा करकटो का ढेर भी नजर आ जाएगा। यदि इन सभी समस्याओं पर कुछ अधिक रकम खर्च करें तो नागपुर शहर भी उच्च श्रेणी में जल्द आ सकता है।
समाचार 3012156071492283945
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list