सर्व भाषीय ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन 23 जनवरी को
https://www.zeromilepress.com/2021/12/23.html?m=0
नागपुर-। सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ, इक्कीसवा वधु वर परिचय सम्मेलन मिलाप - 2022 का आयोजन स्थानीय अमृत भवन, झांसी रानी चौक, अंबाझरी रोड पर करने जा रहा है, दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रथम दिन (22जनवरी) संघ की metromony website का लोकार्पण ब्रम्ह समाज के प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में किया जाएगा। दूसरे दिन (23जनवरी) उम्मीदवारों का परिचय होगा।
सम्मेलन की मुख्य विशेषताओं में निम्न बिंदुओं का समावेश होगा :
- उपस्थित प्रतिभागी या उनके आधिकारिक पालक स्वयं परिचय देंगे, साथ ही उनका विवरण स्लाइड शो के माध्यम से दिया जाएगा।
- ब्लड ग्रुप चेक एंव कुंडली मिलान की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध होगी।
- सम्मेलन में पधारे सभी सदस्यों की भोजन व्यवस्था होगी।
मिलाप - 2022 को ब्राह्मणोचित रीति से वृहत रूप प्रदान करने हेतु आप सभी के सहयोग की अपील की गई।
सम्मेलन के मुख्य समन्वयक श्री अनिल शर्मा - 9823027106, सहायक समन्वयक श्रीमती वीणा गौरव शर्मा - 7020700489 एवं श्रीमती प्रियंका अमित तिवारी - 9765992893 संपर्क कर आयोजन की संपूर्ण जानकरी ली जा सकती है।