वैक पीपुल्स काउंसिल ने दिए विश्व की 26 शख्सियतों को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड
https://www.zeromilepress.com/2021/12/26.html?m=0
नागपुर/नई दिल्ली। वैक पीपुल्स काउंसिल ने विभिन्न कार्य क्षेत्र में वैश्विक पटल पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विश्व की 26 शख्सियतों को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2021 से संम्मानित किया।
वर्चुवल रूप से आयोजित बापू सेवा सम्मान 2021 में सामाजिक सरोकारों के लिए धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पांडेय, पत्रकारिता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पत्रकार, लेखक व धरा गवर्नर डॉ. शम्भू पंवार को एवं अभिनय के लिए प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजपाल यादव एवं साहित्य, लेखन में धरा एम्बेसडर डॉ. निक्की शर्मा को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2021 से सम्मानित किया।
यह सम्मान वैक पीपुल काउंसिल के प्रमुख डॉ. विजय डी बजाज एवं डॉ. ज्योति दियावर द्वारा देश विदेश के प्रमुख समाज सेवियों को उनके द्वारा किये जा रहे सतत सेवा के लिये दिया गया है।
सम्मान के क्रम में अशोक कुमार तिवारी, (भोपाल), राजेश श्रीवास्तव (भारत), डॉक्टर प्रिंस वहींद मूसाह, द्विंजरी रिंजर्डसन, (लंदन), डॉ.अलीशा (यू एस ए), प्रो बुहारी ईसाह, कमलजीत सिंह पंछी, डॉ केल्विन मॉर्गन, सरकार तनवीर अहमद (बांग्लादेश), प्रो जसवीर सिंह( यू एस ए),
डॉ. राकेश छोकर, सादाल्लाह कलदास, रविंद्र प्रताप सिंह, आलोक रजा (लखनऊ), काजल पराग पटानी (नासिक), गरिमा जोशी ( उत्तराखंड), डॉ एमी राजलक्ष्मी एलेन (यूनाइटेड किंगडम), डॉ सुभाष सिंह, डॉ संदीप गुन (वेस्ट बंगाल), रॉबर्ट एस बाइजन (फिलीपींस) नादिया हरिहरि (डॉ फ्रांस), मरियम सी लुसेरो आदि को संम्मानित किया।