Loading...

सिंधी प्रीमियर लीग : संस्करण 7 का शानदार समापन हुआ



10 दिसंबर को हुआ था शुभारंभ 

नागपुर/वर्धा। पूज्य सिंधी जनरल पंचायत, वर्धा और विश्व सिंधी सेवा संगम, वर्धा द्वारा संचालित फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सिंधी प्रीमियर लीग संस्करण 7 को शुक्रवार 17 दिसंबर को वर्धा जिल्हा स्टेडियम, सिविल लाइन,  का समापन समारोह आयोजित हुआ। 

लीग का शुभारंभ 10 दिसम्बर वर्धा के आमदार प्रकाश भोयर ,वर्धा के नगराध्यक्ष विश्व सिंधी सेवा संगम  महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के शुभहस्ते हुआ समापन समारोह में  वर्धा शहर के सावंगी (मेघे) हॉस्पिटल के मुख्याधिकारी श्री उदय मेघे, अटल पांडेजी, रवि भाऊ कोटमकर जी, पूज्य सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष श्री सुरेश पंजवानी जी, पूर्व पार्षद महेश (शेरा) भाटिया जी, पूर्व पार्षद गुलशन आहूजा, पार्षद प्रदीप जज्ञासि, विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र प्रतिनिधि के साथ साथ समाज के वरिष्ठ, समान्नित  सदस्यों, महिलाओं, युवाओं और बच्चो कि उपस्थिति में प्रोग्राम की समापन किया गया।

सिंधी समाज का क्रिकेट टूर्नामेंट में युवाओं में नई उमंग और उत्साह का माहोल था।
लीग में 8 टीमों को समावेश किया गया था। फायदा बाजार सर्विसेस, प्रिया पैलेस, मयूर सेल्यूलर, कीर्ति स्ट्राइकर, मनोजा प्लाईवुड, के आर XI, तनिष्क XI और बेटा ई लर्निंग के प्लेयर्स का ऑक्शन के माध्यम से सिलेक्शन हुआ था। 

मनोजा प्लाईवुड बने विजेता
मनोजा प्लाईवुड और मयूर सेल्यूलर के बीच हुए फाइनल मुकाबले में मनोजा प्लाईवुड ने बाजी मारी और सिंधी प्रीमियर लीग संस्करण 7 के विजेता घोषित किए गए।

लीग में मैन ऑफ द सीज़न के तौर पर विशाल पंजवानी, बेस्ट बेस्टमैन मुकेश हिंदुजा और बेस्ट बॉलर मनीष अंदानी के नाम रहा।

दयाल नगर के "शहनशा" ने बाजी मारी
गुरुनानक नगर और मार्केट के सीनियर खिलाड़ियों और दयाल नगर के सीनियर खिलाड़ियों में हर साल की तरफ फ्रेंडली मैच खेला गया, जिसमे इस साल दयाल नगर की टीम "शहनशा" ने बाजी मारी और ट्रॉफी अपने नाम की।

आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवाओं ने काफी मेहनत की है, विशेष तौर पर योगेश पंजवानी, रवि बलवानी, आकाश दुबानी, रवि भाटिया, मोहित भाटिया, रवि दानानी, मयूर अडवाणी, विशाल अडवाणी, एडवोकेट कमल कृपलानी, जीतू भाटिया, हितेश मेघानी, वरुण चैनानी, समीर खूबचंदानी, संदीप आहूजा, पंकज मनोजा, लकी विशनानी संदीप विधवानी, पवन विधवानी, 

हर्षद मंशानी, पवन कुकरेजा, लालू कृपलानी, रमन कुंगवानी, मनीष अंदानी, कपिल पंजवानी, रतीश रुपवानी और बाकी पूरी टीम ने की है। सहायक और मार्गदशन के रूप में सुरेश पंजवानी जी, महेश भटियाजी, रमन लालवानी, गुलशन आहूजा, राकेश मंशानी, भगवानदास आहूजा जी, गणेश देवानी, प्रतीप (गोलू) जज्ञासी, गिरधारी आहूजा का योगदान अतुलनीय है। सिंधी प्रीमियर लीग 7 कमिटी की तरफ से सीए मुकेश राजकुमार हिंदुजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समाचार 2342745316116639555
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list