विश्व के सिंधी समाज का भव्य महासम्मेलन 7 जन से एम्बिवली में
पूरे विश्व से सिंधी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन विश्व सिंधी सेवा संगम का चौथा अन्तराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन 7 से 9 जनवरी 2022 में सहारा सिटी एम्बिवली में धूमधाम से आयोजित होंगा।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि इसके पूर्व तीसरा अन्तराष्ट्रीय सम्मेलन जनवरी 2019 पुणे में बेहद ही शानदार, एतिहासिक, यादगार और सफलतापूर्वक आयोजित हुआ जिसमें पूरे विश्व से करीब 900 सदस्य शामिल हुए। सिंधी समाज के सभी राजनीतिक, उद्योगपति, समाजसेवी, चर्चित व्यक्तितव, फिल्मी कलाकार और गणमान्यों की उपस्तिथि रही 2020 और 2021 में कोरोना के कारण चौथा अंतराष्ट्रीय सम्मेलन स्थगित किया गया और अभी कोरोना नियंत्रित होने से नए साल 2022 में जनवरी 7 से 9 तक मुम्बई पुणे राष्ट्रीय मार्ग पर लोनावाला से 20 किलोमीटर एम्बिवली सहारा सिटी में चौथा अंतराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन आयोजित होंगा। जो कि महाराष्ट्र का सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थल (हिल स्टेशन) है पूरे विश्व मे प्रख्यात है।वीएसएसएस के अंतराष्ट्रीय चेयरमैन लायन डॉ राजू मनवानी ने बताया कि एम्बिवली में 7 जनवरी से आयोजित अंतराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिसके लिए संस्थापक दादा गोपालदास सजनानी, अंतराष्ट्रीय एक्टिव अनूप थारवानी अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष भरत वतियानी, अंतराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उषा दीदी सजनानी, सहित श्रीमती नीतू कारिया, धनराज मगनानी सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा अथक परिश्रम किया जा रहा है।
करीबन 600 सदस्य पूरे विश्व से सम्मिलित होंगे। अंतराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में इस बार युवा के लिए विशेष वीएसएसएस सुपर डांसर, सुपर सिंगर, गॉट टेलेंट जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन होंगा शादीशुदा बच्चों के लिए युथ मिक्सर का भी सत्र आयोजित होंगा, साथ ही सिंधी समाज के राजनीतिक सामाजिक उद्योगपति चर्चित चेहरे, सेलिब्रिटी और बॉलीवुड के अभिनेता भी शामिल होंगे।
चार महत्वपूर्ण स्त्र आयोजित होंगे और रात्रि को सांस्कृतिक मनोरंजक कार्यक्रम होंगे। सिंधी समाज के उत्थान हेतु ,सभी प्रकार की चर्चाएँ आयोजित होंगी। और उसको कार्यान्वित करने के निर्णय किये जायेंगे। अंतिम दिन 9 जनवरी को वीएसएसएस के सर्वश्रेष्ठ टीम पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
सदस्यों के एम्बिवली घूमने हेतु भी सुविधा होंगी। डॉ राजू मनवानी ने विश्व के सभी सिंधी से अपील की है कि रजिस्ट्रेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। पर कोई भी इस यादगार ऐतिहासिक और जबरदस्त अंतराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में सपरिवार शामिल होने के इच्छुक है तो डॉ राजू मनवानी से मोबाइल क्रमांक 9820020457 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने बताया कि पूरे महाराष्ट्र के वी एस एस एस की टीम के पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे सिर्फ महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 125 - 150 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन होने नागपुर और आस पास से करीब 45 - 50 सदस्य शामिल होंगे।
मोटवानी ने बताया कि कोरोना के बाद सपरिवार विश्व के बेहतरीन पर्यटन स्थल और पूरे विश्व के सिंधी समाज के गणमान्यों के साथ सिंधी सम्मेलन और मनोरंजक कार्यक्रम बॉलीवुड सेलिब्रिटी की उपस्थिति सहित अनेक प्रकार की रोचक स्पर्द्धाओं के साथ विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और अनेक अनेक प्रकार के रोचक कार्यक्रम, सिंधी समाज के विषयों पर चर्चाएँ और बेहतरीन यादगार समारोह को अटेंड कर वर्ष 2022 के प्रथम माह को ऐतिहासिक यादगार बनाये।
मोटवानी ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में जाने के बाद दावा है कि आप 2023 सम्मेलन का साल भर जाने के लिए इंतजार करेंगे क्यो की आपका एम्बिवली सम्मेलन में आने के बाद इतना जबरदस्त खुशी, आनंद ज्ञानवर्द्धक और पूरे विश्व के सिंधी समाज के हर क्षेत्र के गणमान्यों से मिल आप खुद को गौरावविन्त महसूस करेंगे।
मोटवानी कहा कि ऐसा सुनहरा अवसर पाकर आपको अत्याधिक आनंद और गर्व महसूस होंगा। अधिक जानकारी के लिए 9373832601,पर सम्पर्क कर सकते है।